फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिअद और कांग्रेस 'आप' के वर्कर्स को निशाना बना रहीं हैं'

Sat, 12 Dec 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आरोप लगाया है कि शिअद और कांग्रेस मिलकर आप वॉलंटियर्स को निशाना बना रही हैं। इसी कड़ी में दोनों पार्टियों के नेताओं ने मिलकर फिल्लौर में एक पार्टी वॉलंटियर के खिलाफ झूठा परचा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में छोटेपुर ने कहा कि फिल्लौर में एक दलित महिला सुरिंदर कौर के बेटे रजिंदर कुमार के खिलाफ अकालियों और कांग्रेसियों ने मिलकर झूठा परचा दर्ज करवाया है। वजह सिर्फ इतनी है कि रजिंदर कुमार आम आदमी पार्टी का वॉलंटियर है।

रजिंदर कुमार की मदद के लिए आए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पवित्तर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। रजिंदर कुमार ने जमीन के कागजात दिखाते हुए कहा कि वह बेकसूर है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि उस पर झूठा केस दर्ज करवाने वालों में शिअद पार्षद, एससी सेल नेता और कांग्रेस सांसद का बेटा बिक्रम चौधरी शामिल है। उन्हें सिर्फ इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर हैं।

छोटेपुर ने कहा कि इस विवादित जगह पर जबरन एक धार्मिक स्थान बनाया जा रहा है, जिसके लिए बिक्रम चौधरी ने अपने पिता के फंड से पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।

छोटेपुर ने मांग की कि एक हफ्ते के अंदर यह झूठा केस रद्द किया जाए। इसके साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि अगर ऐसा न हुआ तो पार्टी आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर आप में शामिल हुए सीडी सिंह कंबोज और हरकेश सिद्धू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें