फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने को स्पोर्ट्स से जुड़ा था, अब ओलंपिक में खेलेगा

Tue, 23 Feb 2016 12:32 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा के डर से वजन कम करने के लिए नीरज स्पोर्ट्स से जुड़ा था। इतनी कामयाबी मिली कि रियो ओलंपिक खेलने की तैयारी कर रहा है। साथ ही आज देश में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी है हरियाणा का नीरज चोपड़ा। जो महज चार साल की खेल कैरियर में पांच बार नेशनल रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुका है।
विज्ञापन


यह खिलाड़ी खेल के मैदान में उतरता है तो बड़े बड़ों के पसीने छूटने लगते हैं। कहीं इस बार भी कोई नया रिकार्ड न बना दे। बता दे कि नीरज ने पंचकूला सेक्टर 3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एथलेटिक्स की ट्रेनिंग एथलेटिक कोच नसीम अहमद से ली है। वह मूलरूप से पानीपत के खंडरा गांव का रहने वाला है।
 
12 फरवरी को गोहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स के इवेंट जेवलिन थ्रो में अंडर 19 आयु वर्ग में 82.23 मीटर का नीरज ने एक नया रिकार्ड बनाया है। इससे पहले हरियाणा के राजेंद्र ने नेशनल गेम्स में केरला यह रिकार्ड कायम किया था।  नीरज का भाला रिओ ओलंपिक से सिर्फ 90 सेमी दूर है।
विज्ञापन


यह ओलंपिक गेम्स ब्राजील 2016 में होने वाला है। जिसकी तैयारी नीरज पटियाला में आयोजित इंडिया कैंप में कर रहा है। इसमें क्वालीफाई करने के लिए 83.13 का रिकार्ड बनाना पड़ेगा। नीरज ने अभी हाल ही में एशियन गेम्स में 82.23 का नया रिकार्ड कायम किया है। इस रिकार्ड के मुताबिक रिओ ओलंकिप से नीरज महज 90 सेमी दूर है। अगर नीरज ओलंपिक में क्वालीफाई कर लेता है तो देश का पहला खिलाड़ी होगा, जो ओलंपिक के लिए चुना जाएगा।

खेल से कैसे जुड़ा नीरज
नीरज ने बताया कि वजन कम करने के लिए वह स्पोर्ट्स से जुड़ा। उसे नहीं पता था कि यह उसका कैरियर बन जाएगा। वजन ज्यादा होने से चाचा ने ग्राउंड में दौड़ और व्यायाम के लिए भेजना शुरू किया था। वह चाचा के डर की वजह से जाता था। धीर धीरे उसे खेल में मजा आने लगा। शुरुआत में उसके गांव के जयवीर ने जेवलिन थ्रो की प्रैक्टिस कराई। इसके बाद घरवालों से राय लेकर एथलेक्टिस में कैरियर बनाने का फैसला किया और जयवीर के साथ पंचकूला खेल नर्सरी में दाखिला लिया।

पांच बार बनाया नया रिकार्ड
 - फरवरी 2016 में गोहाटी में आयोजित एशियन गेम्स के इवेंट जेवलिन थ्रो इवेंट में 82.23 मीटर का नया रिकार्ड
 - दिसंबर 2015 ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मतले का 79.20 का रिकार्ड तोड़कर 81.04 का नया रिकार्ड बनाया
 - 26 से 30 नवंबर 2014 को गुजरात में विजय वाड़ा में 30वें जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-18 आयु वर्ग में यूपी के अभिषेक का 73.40 का रिकार्ड तोड़ 76.50 मीटर का नया रिकार्ड बनाया
 - लखनऊ के पीएसी ग्राउंड में 18-19 अक्टूबर 2014 को 26वीं नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इवेंट जेवलिन थ्रो में ही 74.76 मीटर के साथ हरियाणा के अभिषेक का 66.90 का रिकॉर्ड तोड़ा था
 - 2012 लखनऊ में आयोजित जूनियर नेशनल में 68.46 मीटर के साथ जेवलिन थ्रो में रिकॉर्ड बना चुका है
 
खास उपलब्धियां
- अक्टूबर 2014 में लखनऊ में आयोजित नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुछ शुरू की
- मई 2014 में गोवा में आयोजित यूथ नेशनल चैंपियनशिप में अंडर 18 में सिल्वर मेडल
- जून 2013 में यूक्रेन में आयोजित वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप के अंडर 18 में दिखाया दमखम
- नवंबर 2012 लखनऊ  में आयोजित जूनियर नेशनल में अंडर 16 में रिकार्ड बनाया

नीरज की इस उपलब्धि से काफी खुश हूं। वह महज चार साल के कैरियर में पांच बार जेवलिन थ्रो में नया रिकार्ड बना चुका है। वह देश का पहला खिलाड़ी है जिसने इतनी कम उम्र में इतने रिकार्ड बनाए हैं। नीरज ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जनवरी 2012 में आया था। अब वह रिओ ओलंपिक की तैयारी में जुटा है।  
विज्ञापन

- नसीम अहमद, एथेटिक्स कोच जिला पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें