फेज-11 में बुधवार को लगने वाली मंडी को मंडी बोर्ड द्वारा बंद किए जाने के आदेशों के बावजूद वहां मंडी लगी।
यह मंडी सेक्टर-65ए में नई बनी एसी फल एवंसब्जी मंडी के कुछ ही दूरी पर लगी। परंतु आज इस मंडी में किसानों एवं दुकानदारों को उठाकर नई मंडी में भेजने के लिए कोई भी विभाग का अधिकारी नहीं आया।
मंडी बोर्ड द्वारा फेज-11 में खुले मैदान में लगने वाली मंडी को नई मंडी में शिफ्ट करने के लिए वहां बैनर भी लगाया गया था, परंतु किसान एवं दुकानदार नई मंडी में जाने की बजाए खुले मैदान में ही मंडी में दुकानें लगाकर बैठ गए। जैसे हर बुधवार की तरह बैठते थे।
मंडी में दुकानें लगाने से पहले किसानों और फल बेचने वाले दुकानदारों नेएकत्र होकर नगर निगम के कमिश्नर और मंडी बोर्ड के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की। इस दौरान पहुंचे भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी ने किसानों को भरोसा दिया कि शहर में अलग-अलग फेजों में लगने वाली मंडी बंद नहीं होने दी जाएगी।
भारतीय संविधान मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति को अपनी रोजी-रोटी कमाने का हक है। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं की ने अपनी मंडी लगी रहेगी।
मोहाली रेहड़ी-फड़ी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सोहण सिंह ने बताया कि मंडी बोर्ड और नगर निगम मिलकर जान बूझकर मंडी बंद कराने के पीेछे लगे हुए हैं। जिसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा नेता परमजीत सिंह वालिया, उमाकांत तिवाड़ी, सोहनसिंह बलौंगी, अनिल कुमार गुड्डू, दीप ढिल्लों, जसविन्द्र सिंह, शशि भूषण, रमन कुमार, सतिन्द्र सग्गू, मक्खन सिंह भी मौजूद थे।