पुलिसकर्मियों को घटिया भोजन दिया गया
- फोटो : amar ujala
मोहाली। पीसीए में सोमवार शाम खेले गए आईपीएल मैच के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिमों को घटिया खाना परोसा गया। खाने से बदबू उठ रही थी। वह खाने लायक नहीं था। मजबूरी में कई पुलिस मुलाजिमों को भूखे ही रात गुजारनी पड़ी।
दूसरी तरफ डीएसपी सिटी-दो बरिदंरजीत सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर कोई भी पुलिस मुलाजिम खाने के संबंध में शिकायत करता है तो मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले मैचों में किसी भी तरह की समस्या का मुलाजिमों को सामना नहीं करना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को शाम आठ बजे आईपीएल का मैच शुरू हुआ था। जबकि राज्य के कई जिलों की पुलिस चार बजे से मैच व खिलाड़ियों की सुरक्षा में तैनात हो गई थी। रात करीब नौ बजे जैसे ही ड्यूटी पर तैनात मुलाजिमों को खाना परोसा गया तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि खाने में जो दाल परोसी गई थी, वह पूरी तरह से खट्टी हो चुकी थी। उससे बदबू आ रही थी। इसके अलावा रोटी सूखी हुई थी।
जो कि किसी भी कीमत पर खाने के लायक नहीं थीं। इस दौरान मीडिया वाले भी पहुंच गए। मुलाजिमों ने बताया कि उनके साथ यह भद्दा मजाक है। मुलाजिमों का कहना था कि 11 बजे के करीब मैच खत्म होगा। ऐसे में अब उन्हें रात भूखे ही काटनी पड़ेगी। जिक्रयोग है कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी ऐसी स्थिति आ चुकी है। लेकिन इस स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
इन टीमों के साथ होगा किंग्स का मुकाबला
17 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस
19 अप्रैल को कोलकरतर नाइटराइर्ड्स
25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस।