राज्यसभा की दो सीटों के लिए हरियाणा में आज हुए चुनाव के नतीजे आ गए। परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
राज्यसभा चुनाव जीतने का जश्न मनाते हुए सुभाष चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
मतदान शुरू होते ही कालका की विधायक लतिका शर्मा सबसे पहले विधानसभा पहुंचीं और अपना वोट सुभाष चंद्रा के पक्ष में किया। इसके बाद चंद्रा भी उनकी गाड़ी में सवार होकर सीएम हाउस चले गए।
विज्ञापन
3 of 6
राज्यसभा चुनाव जीतने का जश्न मनाते हुए सुभाष चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन नेशनल लोकदल के 18 विधायक एक साथ आए. जबकि विधायक नगेंद्र भड़ाना अकेले वोट डालने के लिए पहुंचे। कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी पहले पहुंचे, जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने साथी 13 विधायकों के साथ अलग पहुंचे।
4 of 6
राज्यसभा चुनाव जीतने का जश्न मनाते हुए सुभाष चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान इनेलो और भाजपा के विधायकों ने पहले वोट डाला, जबकि कांग्रेस विधायकों ने बाद में वोट डाले। विधायकों के पास वोट डालने के समय नोटा का विकल्प भी मौजूद था, लेकिन किसी ने इसका इस्तेमाल नहीं किया
विज्ञापन
5 of 6
राज्यसभा चुनाव जीतने का जश्न मनाते हुए सुभाष चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदार रहे विधायक जयप्रकाश ने सबसे अंत में वोट डाला। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होते ही कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी आरके आनंद को अकेला छोड़ दिया।
राज्यसभा चुनाव जीतने का जश्न मनाते हुए सुभाष चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के एजेंट के रूप में बैठे पार्टी के मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता ने रणदीप सुरजेवाला, कुलदीप शर्मा और इनेलो विधायक हरिचंद मिड्ढा के वोट पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए इन्हें खारिज करने की मांग की। गुप्ता का आरोप था कि सुरजेवाला ने अपना वोट डालने से पहले किरण चौधरी को दिखाया। कुलदीप शर्मा ने भी अपना वोट दिखा कर डाला और हरिचंद मिड्ढा बगैर पूर्व इजाजत के अपने सहयोग के लिए अशोक अरोड़ा के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे।