फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टायलिश लॉन्ग कोट चाहिए तो इस मार्केट में आएं

Mon, 06 Jan 2014 12:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के संग ही एक बार फिर से सिटी में लॉन्ग कोट का दौर लौट आया है। चाहे स्टूडेंट्स हों या फिर कामकाजी महिलाएं, वे इस कड़ाके की ठंड में लॉन्ग कोट ही पसंद करती है।
विज्ञापन


स्टाइल का स्टाइल और ठंड से भी निजात। एक और खासियत यह है कि चाहे इसे जींस पर डालें या फिर साड़ी पर, हरेक के साथ जंचता है।

वक्त के साथ लैदर और फेदर लॉन्ग कोट में अब कई रंग भर गए हैं। नामी ब्रांडों ने भी अबकी बार सर्दियों के मौसम में अपनी रेंज में ऐसे ही रंग बिरंगे कोट शामिल किए हैं। वुडलैंड, एलेन सोली, रीबॉक और रेमंड्स जाने माने नाम हैं जो लॉन्ग कोट के एक से बढ़कर एक कलेक्शन लाए हैं।

सेक्टर-17 की पटोला मार्केट में आई राजवंत कौर ने कहा कि लॉन्ग कोट पूरा लुक चेंज कर देता है। यह स्टाइल आइकन बन गया है।

यह लॉन्ग कोट बाजार में 700 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। पटोला मार्केट में फर के कॉलर कोट भी उपलब्ध हैं।

सेक्टर-17 में कपड़ों की एक दुकान के मालिक वरिंदर गुलेरिया ने कहा कि बाजार में कलरफुल लॉन्ग कोट की मांग ज्यादा है। फर और ऊन के कोट की ढेरों वैरायटी बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित करनटेक्स के प्रॉपराइटर करन के मुताबिक लॉन्ग का जादू इस बार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें