फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूजी कोर्स में कम्यूनिकेशन, प्रोफेशनल और लीडरशिप स्किल पढ़ेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट कोर्स में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन कौशल प्रदान करने की बात कही है। इसके तहत विद्यार्थी अपने यूजी कोर्स में कम्यूनिकेशन, प्रोफेशनल, लीडरशिप और सार्वभौमिक मानव मूल्य पढ़ सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जीवन कौशल के लिए 188 पन्नों का पाठ्यक्रम और दिशा निर्देश दिए हैं जिसके तहत शैक्षणिक संस्थान अपने इन्हें लागू कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य रूप से चार मॉड्यूल में विभाजित जीवन कौशल में विद्यार्थी यूजी डिग्री के दौरान विभिन्न विषय पढ़ पाएंगे। प्रोफेशनल स्किल में विद्यार्थी सामाजिक एवं सांस्कृतिक शिष्टाचार, साक्षात्कार कौशल, कॉगनिटिव और नॉन कॉगनिटिव स्किल और विचारमंथन के बारे में जानेंगे। कम्यूनिकेशन स्किल में लिखने, बोलने, सुनने और डिजिटल नैतिकता के बारे में पढ़ाया जाएगा। लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल में उद्यमशीलता, डिजाइन थिंकिंग को लेकर विषय रहेंगे। सार्वभौमिक मानव मूल्यों में सत्य, प्रेम, शांति के महत्व के बारे में बताया जाएगा। इसमें मीडिया लिट्रेसी, साइबर सिक्योरिटी आदि कोर्स होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें