चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज परिसर में बिजनेस स्कूल के 2022-24 पीजीडीएम बैच के लिए ऑनवर्ड एंड बियॉन्ड 3.0 थीम पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान निवर्तमान बैच के छात्रों ने बिजनेस स्कूल में बिताए एक साथ दो सालों को याद किया। जसमीत कौर और विशेष सैनी को मिस पीएमएलएसडीबीएस और मिस्टर पीएमएलएसडीबीएस के खिताब से सम्मानित किया। भूमिका शर्मा और मनकीरत सिंह को मिस इवनिंग और मिस्टर इवनिंग चुना गया। इस दौरान छात्र हिंदी और पंजाबी गीतों पर जम कर थिरके। इस अवसर पर उपस्थित जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी के महासचिव डॉ. अनिरुद्ध जोशी और पीएमएल एसडी बिजनेस स्कूल निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने छात्रों को उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।