फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की कक्षाओं में रखीं ईवीएम मशीनें, जमीन पर बैठ पढ़ने को मजबूर 'देश का भविष्य'

Thu, 11 Jul 2019 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
क्लासरूम के बाहर पढ़ते छात्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कैंप के छात्र सभी सुविधाएं होने के बावजूद जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर है। क्योंकि स्कूल के ज्यादातर क्लास रूम को प्रशासन ने वीवीपैट और ईवीएम मशीन रखकर सील कर रखा है। इन मशीनों की सुरक्षा के लिए बाकायदा पुलिस बल भी तैनात किया गया है। क्लास रूम बंद होने के कारण छात्र तेज धूप में बाहर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार को हुई बरसात ने छात्रों के लिए और मुश्किल पैदा कर दी। स्कूल प्रबंधक के पास भी इस समस्या से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जितनी भी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया गया था।

उन्हें लगभग 45 दिन सुरक्षित रखना होता है। चुनाव घोषणा के बाद प्रशासन ने मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कैंप का चुनाव कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उस समय स्कूल में छुट्टियां चल रही थी। इसलिए किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। अब छुट्टियों के बाद स्कूल खुले तो आधे से ज्यादा क्लास रूम सील होने के कारण छात्रों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं बची।

स्कूल प्रिंसिपल अराधना नंदा का कहना है कि इस मामले को लेकर वह शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुकी हैं। उन्हें आश्वासन मिला था कि 8 जुलाई तक मशीनों को यहां से हटा लिया जाएगा लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। 

चुनाव होने के बाद लगभग 45 दिन तक ईवीएम को सुरक्षित रखना जरूरी होता है। इसलिए मशीनों को स्कूल में जिला प्रशासन ने सील कर रखा है। फिलहाल यह देखा जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कोई याचिका दायर तो नहीं की है।

यह सारी प्रक्रिया जांच करने के बाद ही मशीनों को वहां से हटाया जा सकता है। उम्मीद है कि अगले दो या तीन दिन में स्थिति साफ हो जाएगी और मशीनों को स्कूल से हटा लिया जाएगा। -डॉ एस करुणा राजू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें