फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक्स और विज्ञान से नई उड़ान भर रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। बच्चों को विज्ञान और तकनीक की शिक्षा प्रयोग करके दी जा रही है, ताकि वे सवाल पूछें, नई सोच विकसित करें और खुद समाधान खोज सकें। इसका सबसे अच्छा उदाहरण डड्डू माजरा का गवर्नमेंट हाई स्कूल का अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) है।
विज्ञापन

साल 2017 में शुरू हुई इस लैब में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं सेंसर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से मॉडल तैयार करते हैं। अगर कोई मॉडल पहली बार में सफल नहीं होता तो बच्चे दोबारा कोशिश करते हैं और अपनी गलतियों से सीखते हैं। यहां शिक्षक जवाब बताने के बजाय बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं।
स्कूल के एटीएल प्रभारी भारत भूषण के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के कई प्रोजेक्ट अटल टिंकरिंग मैराथन, स्कूल इनोवेशन मैराथन, इंस्पायर-मानक, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी, आईआरआईएस नेशनल फेयर और नेशनल टॉय फेयर तक पहुंचे हैं। वर्ष 2025 में स्कूल के 28 प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के बिल्डाथॉन में शामिल हुए।
विज्ञापन

स्कूल की प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान
स्टार एटीएल ऑफ इंडिया: वर्ष 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूल को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।
राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनियां: भोपाल, अहमदाबाद और रायपुर जैसे बड़े शहरों की राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में छात्र अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विशेष अंतरराष्ट्रीय सम्मान: एटीएल प्रभारी भारत भूषण को रूस के सोची स्थित ''सिरीयस सेंटर'' में विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। इसके अलावा उन्हें ''रिजनल टीचर ऑफ चेंज'' के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें