फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में बीकॉम में विद्यार्थी दिखा रहे अधिक रुचि

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : student.jpg
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर दूसरे दिन मंगलवार तक 12 कॉलेजों के लिए कुल 6528 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया। इसमें सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए 3080 और नॉन-सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए 3448 रजिस्ट्रेशन हुई। ऑनलाइन दाखिले में विद्यार्थी सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में बीकॉम में सबसे अधिक और बीएससी मेडिकल में सबसे कम रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

यूटी हायर एजुकेशन से मिले डाटा के अनुसार मंगलवार शाम तक सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के बीकॉम में 1524, बीबीए में 646, बीसीए में 421, बीएससी नॉन-मेडिकल में 191 और बीएससी मेडिकल में केवल 73 रजिस्ट्रेशन हुए। विभाग को शहर के चारों सरकारी कॉलेजों में नॉन-सेंट्रलाइज्ड कोर्स के लिए कुल 6528 ने रजिस्ट्रेशन किया। इसमें बीए के लिए कुल 1636 रजिस्ट्रेशन हुए। इन चारों सरकारी कॉलेजों में बीए में दाखिले के लिए विद्यार्थी दो को-एड कॉलेजों में अधिक रुझान दिखा रहे हैं। बीए के लिए पीजीजीसी-11 में 804, पीजीजीसीजी-11 में 370, पीजीजीसी-46 में 290 और पीजीजीसीजी-42 में 172 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन की है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने ग्रैजुएट कोर्स के लिए प्रोस्पेक्ट्स जारी किया है। इसके तहत शहर के 12 कॉलेजों में 16 हजार सीटों पर दाखिला होगा।
कॉलेज में सीट कन्फर्म का मैसेज से चलेगा पता
शिक्षा विभाग ने प्रॉस्पेक्ट्स में लिखा है कि इस बार पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। काउंसलिंग या दस्तावेज सबमिट करने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए विद्यार्थी अपना ईमेल एड्रेस और फोन नंबर सही उपलब्ध करवाएं क्योंकि विद्यार्थी को सीट कन्फर्मेशन की जानकारी मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। इसलिए विद्यार्थी दाखिला खत्म होने तक फॉर्म में दिए गए नंबर को चालू रखें, जिससे स्टाफ को संपर्क करने में परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें