चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में तीन दिवसीय खादी प्रदर्शनी का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने खादी संबंधित सामान की खरीददारी की। पूरा दिन स्टूडेंट्स सेंटर पर प्रदर्शनी में भीड़ रही।
यह आयोजन गांधी अध्ययन एवं शांति विभाग के सेंटर फॉर सोशल वर्क और क्षेत्रीय पंजाब खादी मंडल मोहाली के सहयोग से हो रहा है। प्रोफेसर योजना रावत ने कहा कि खादी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. सीमा मल्होत्रा ने कहा कि हम यहां केवल एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने नहीं, बल्कि एक विरासत का उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। खादी एक ऐसी विरासत है जो धागे-धागे में हमारे राष्ट्र की आत्मा को समेटे हुए है। गांधी अध्ययन एवं शांति विभाग की चेयरपर्सन प्रो. आशु पसरीचा ने भी खादी से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों काे प्रेरित किया।