मनीमाजरा। मौली जागरां पार्ट-2 में छठ पूजा का कार्यक्रम मनाया गया। पूर्वांचल विकास महासंघ के अध्यक्ष एवं स्थानीय भाजपा के सचिव शशि शंकर तिवारी ने मौली जागरां पार्ट-2, सुंदर नगर वार्ड नंबर-09 में सुबह के अर्घ्य (ऊषा अर्घ्य) में भाग लेकर छठी मईया से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौलीजागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा भी पूरी टीम के साथ इस आयोजन में शामिल हुए। तिवारी ने इस मौके पर छठ पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को जय श्री राम का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।