फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट कॉर्मल के बाद अब सेंट जोसेफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अभिभावक, ये रही वजह

Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूल स्टूडेंट्स
विज्ञापन
माउंट कार्मल स्कूल में फीस बढ़ोतरी मामले में राहत मिलने के बाद ने अभिभावकों ने अब सेंट जोसेफ स्कूल के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सेक्टर-44सी में बने इस स्कूल के खिलाफ भी जिला अदालत में सिविल सूट दाखिल किया गया। दो अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ दाखिल मामले में कहा है कि स्कूल वार्षिक फीस वसूलने के बावजूद, विविध शुल्क समेत अन्य फंड के नाम पर वसूली कर रहा है।
विज्ञापन


अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए स्कूल प्रबंधन को तीन अप्रैल के लिए नोटिस किया है। शहर के अधिकतर निजी स्कूलों में बेतहाशा ट्यूशन फीस बढ़ोतरी, एनुअल फीस, विविध खर्चों और किताबों के नाम पर की जा रही लूट-खसोट के खिलाफ अभिभावक अब एकजुट हो रहे हैं। पहले माउंट कार्मल स्कूल के 141 पेरेंट्स ने स्कूल के खिलाफ जिला अदालत में केस दाखिल किया था।

इस पर अदालत ने स्कूल के आदेश पर रोक लगाते हुए केवल 8 फीसदी फीस बढ़ोतरी करने के आदेश दिए थे। बुधवार को सेक्टर-44सी स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ स्कूल के दो पेरेंट्स अतुल वोहरा और अनु गुप्ता की ओर से सीजेएम कोर्ट में सिविल सूट दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के नियमों के खिलाफ वसूली जा रही फीस

स्कूल स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों की ओर से पेश वकील विवेक मोहन शर्मा ने अदालत को बताया कि, स्कूल वार्षिक फीस के साथ ही 3-4 अन्य विविध खर्चों के नाम पर पेरेंट्स से मोटी रकम वसूल रहे हैं, जो कि सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन है।

ढाई हजार की स्कूल डायरी सुनकर आए कोर्ट
बुधवार को कुछ अन्य पेरेंट्स कोर्ट आए हुए थे। वकीलों से सलाह मशवरा करने के बाद उन्होंने स्कूल के खिलाफ कोर्ट में केस दाखिल करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता स्कूल पहुंचे। वहां वह स्कूल फीस और अन्य सभी फीस चुकाने को तैयार थे।

इसी दौरान उनकी पत्नी का फोन आया और बेटे के लिए स्कूल डायरी लाने को कहा। उन्होंने जैसे ही स्कूल डायरी मांगी तो उनके अनुसार स्कूल की ओर से इसके लिए ढाई हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद वह बिना कोई फीस चुकाए सीधा कोर्ट पहुंचे और स्कूल के खिलाफ केस दाखिल करने को तैयार हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें