फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेलोशिप ले रहे हैं एससी-एसटी के स्टूडेंट्स तो देना होगा रूम रेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अपनी आय बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर रहा है। अब उन पीएचडी स्टूडेंट्स से भी रूम रेंट वसूलेगा, जिनको कहीं से भी फेलोशिप मिल रही होगी। इस पर पीएचडी के विद्यार्थियों ने आपत्ति जताई है। कहा है कि आरक्षित वर्ग को सरकार लाभ दे रही है, लेकिन उसी लाभ को पीयू छात्रों से लेना चाहता है। इस पर प्रस्ताव लाने से पहले पीयू विचार करे।
विज्ञापन

पीयू में हर साल 400 से अधिक पीएचडी स्टूडेंट्स आते हैं। इसमें 70 से अधिक एससी/एसटी वर्ग के होते हैं। पीयू इन विद्यार्थियों से रूम रेंट नहीं लेता था, लेकिन इस साल उन विद्यार्थियों से किराया लेगा, जिनको फेलोशिप देश में किसी भी संस्थान से मिल रही होगी। इस पर विद्यार्थियों को धक्का लगा है। कहा है कि इतनी ही फेलोशिप मिलती है, जो पीएचडी कार्य पर खर्च हो जाती है। रूम रेंट वह कहां से अदा करेंगे। रूम रेंट का अतिरिक्त भार उन पर पड़ेगा। इससे उनका रिसर्च कार्य भी प्रभावित होगा। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि पीयू अपने इस नए प्रस्ताव को वापस ले। इससे रिसर्च पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही पीएचडी छात्रों का भविष्य भी प्रभावित होगा। पीयू से उन्होंने मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से ले और छात्र हित में निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें