फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में CM से मिलकर उत्साहित हुए होनहार, कही 'मन की बात'

Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
अमर उजाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम खट्टर से मिलकर होनहार बच्चे इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने उनसे अपने मन की बात कही। जानिए। यह वह मौका था जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रदेश के कोने-कोने से आए इन बच्चों का उत्साह देखने वाला था। बच्चों ने अपने प्रदेश के मुखिया का हालचाल भी जाना और अपने भी बात रखी। कुछ बच्चों ने अपने मन की बात मुख्यमंत्री को बयां की।

बच्चों ने जब अपनी फरमाइश मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, तो उन्होंने पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को इन बच्चों की बात नोट करने के लिए कहा। इसके बाद ज्ञान चंद गुप्ता बच्चों की मांगे नोट करने में व्यस्त हो गए। यह पूरा माहौल देखने लायक था। बच्चों के अभिभावक अपने मोबाइल और कैमरे में इन लम्हों को कैद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने ग्रुप बनाकर खिंचवाई सीएम संग फोटो

अमर उजाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संस्थान की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह उस वक्त दोगुना हो गया जब मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाने की बारी आई।

बच्चों की लंबी लाइन देख मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी ने जिलेवार ग्रुप बनाने की सलाह दी, लेकिन मुख्यमंत्री ने सिक्योरिटी की परवाह किए बिना ही बच्चों को मंच की ओर आने का इशारा किया।

बच्चों के बीच मुख्यमंत्री को अपने बचपन की याद आई और वे बच्चों में शामिल हो गए। इसी के साथ बच्चे मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान मनोहर लाल ने स्वयं बच्चों का ग्रुप बनाकर अपने साथ फोटो खिंचवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें