फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गणित का कठिन पेपर हल करने में विद्यार्थियों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को 12वीं के गणित का पेपर लिया। गणित का कठिन पेपर आने पर प्रश्न हल करने में विद्यार्थियों के पसीने छूट गए। छात्रों ने बताया कि सैंपल पेपर हल करने के आधार पर वह आसान पेपर की आस रहे थे, लेकिन प्रश्नपत्र कठिन आ गया। प्रश्न हल करने में उलझ गए। कुछ मायूस विद्यार्थी बोले कि पास हो जाए इतना ही काफी है। जीजीएमएसएसएस-18 में पेपर देने पहुंची शिवानी ने बताया प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर मध्यवर्ग से अधिक रहा। प्रश्नपत्र में सेक्शन ए के बहुविकल्पीय प्रश्न और सेक्शन बी के प्रश्न आसानी से हो गए थे, पर सेक्शन सी सबसे कठिन लगा। पेपर में अधिकतर सवाल इंटीग्रेशन के पूछे गए थे जिन्हें करने में विद्यार्थियों ने उलझन महसूस की। सभी प्रश्न राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की पुस्तक से पूछे गए थे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विद्यार्थी
फॉर्मूला सब याद, हिसाब करने में हुई गड़बड़
पेपर के शुरू में लगा आसान है। जैसे जैसे प्रश्न हल करने लगे तो फॉर्मूला आने पर भी हिसाब करने में उलझ गए। पेपर में बहुत अनअपेक्षित प्रश्न आए थे जिन पर अधिक ध्यान नहीं दिया था। इसलिए कुछ प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। - सुखंबर, कला संकाय, जीएमएसएसएस-27
प्रश्नपत्र में इंटिग्रेशन से पूछे कई सवाल
पेपर में इंटिग्रेशन विषय से कई सवाल पूछे गए थे। एक अंक के प्रश्न से लेकर पांच अंक तक के प्रश्नों में सब में इंटीग्रेशन के सवाल शामिल थे। इन प्रश्नों का उत्तर और फॉर्मूला तो पता था पर उसे निकालने की प्रक्रिया में उलझन हो रही थी। -परमीत कौर, कला संकाय, जीएमएसएसएस-27
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें