फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में निकाला कॉफी हाउस का टेंडर, आरक्षित मूल्य 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की शान माने जाने वाले स्टूडेंट सेंटर के टॉप फ्लोर पर स्थित इंडिया कॉफी हाउस को चार साल बाद अब खोलने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर पीयू ने टेंडर निकाल दिया है। ऑनलाइन टेंडर की जानकारी पीयू की वेबसाइट पर जारी की गई है। पीयू की ओर से निकाले गए टेंडर के अनुसार स्टूडेंट सेंटर की दुकान नंबर-11 (कॉफी हाउस) का आरक्षित मूल्य 50 हजार रुपये और बयाना राशि 15 हजार रुपये रखी गई है। गौरतलब है कि स्टूडेंट सेंटर पर 40 वर्ष से चल रहे इंडियन कॉफी हाउस के मालिक को घाटे के कारण चार साल पहले मजबूरन बंद करना पड़ा था। इसके बाद पहले दुकान का किराया अधिक होने और बाद में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने की वजह से इसका टेंडर नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से सभी खाली दुकानों और कैंटीन के टेंडर निकाले गए हैं। इसमें सेक्टर-14 की 15 दुकानें और सेक्टर-25 की 5 दुकानें शामिल हैं। सेक्टर-14 की दुकान-17 का आरक्षित मूल्य 15 हजार और बयाना दो हजार रुपये, दुकान-27 का आरक्षित मूल्य 15 हजार और बयाना दो हजार रुपये, दुकान-29 का आरक्षित मूल्य 15 हजार और बयाना दो हजार रुपये, दुकान-41 का आरक्षित मूल्य 60 हजार और बयाना पांच हजार रुपये, दुकान-44 का आरक्षित मूल्य 15 हजार और बयाना दो हजार रुपये, दुकान- 65 का आरक्षित मूल्य 20 हजार और बयाना दो हजार रुपये, दुकान-71 का आरक्षित मूल्य 6 हजार और बयाना एक हजार रुपये, दुकान-72 का आरक्षित मूल्य पांच हजार और बयाना एक हजार, दुकान-74 का आरक्षित मूल्य तीस हजार और बयाना 2500 रुपये, दुकान-75 का आरक्षित मूल्य 15 हजार और बयाना दो हजार रुपये, लाइब्रेरी फोटोकॉपी दुकान का आरक्षित मूल्य 5 हजार और बयाना दो हजार, कैंटीन आर्ट्स ब्लॉक-1 और 2 का आरक्षित मूल्य 12 हजार और बयाना दो हजार, यूआईएलएस कैंटीन का आरक्षित मूल्य 25 हजार और बयाना 2500 रुपये, न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के हॉल का आरक्षित मूल्य एक लाख और बयाना तीस हजार रुपये है। वहीं सेक्टर-25 की दुकान-1 का आरक्षित मूल्य पांच हजार और बयाना एक हजार, दुकान-2 का आरक्षित मूल्य पांच हजार और बयाना एक हजार, दुकान-3 का आरक्षित मूल्य पांच हजार और बयाना एक हजार, बीएमएस प्री फैब्रिकेर्ट्स कैंटीन का आरक्षित मूल्य 25 हजार और बयाना दो हजार, रसायन विज्ञान एवं दंत चिकित्सा में प्रयाेग होने वाले उपकरणों, डेंटल हॉस्पिटल-25 का आरक्षित मूल्य 20 हजार और बयाना दो हजार रुपये है।

कॉफी हाउस में खाने के मूल्य निर्धारित
पीयू की ओर से स्टूडेंट सेंटर की दुकान नंबर-11 कम कॉफी हाउस में खाने और पेय पदार्थों के मूल्य पहले से ही निर्धारित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार दुकान को किराए पर लेगा, उसे पीयू की ओर निर्धारित किए गए मूल्यों पर ही खाना और पेय पदार्थ बेचने होंगे। अन्यथा पीयू की ओर से दुकानदार पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें