चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को मीडिया हाउस का दौरा कर पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए उपयोगी बातें सीखी। जनसंचार विभाग की ओर से शैक्षणिक और संवादात्मक दौरा का उद्देश्य विद्यार्थियों को टेलीविजन प्रसारण की दुनिया का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था ताकि अकादमिक ज्ञान और उद्योग में प्रचलित कार्यप्रणालियों के बीच की दूरी को समाप्त किया जा सके।
विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया परिदृश्य की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का प्रभाव कैसे बढ़ रहा है। उन्हें डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और संपादन की अहम जानकारियां दी गईं। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि जनसंचार विभाग निरंतर प्रयास करता है कि विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल, ज्ञान और उद्योग से जुड़ा प्रत्यक्ष अनुभव मिल सके।