फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेंगी एनसीईआरटी किताबें, स्कूलों को निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। विभाग ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीईआरटी के साथ समन्वय कर पाठ्यपुस्तकों की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियाें को उनकी निर्धारित कोर्स की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।
विज्ञापन

विभाग ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड्स को निर्देश दिए हैं कि वे इस जानकारी को हर विद्यार्थी तक स्पष्ट रूप से पहुंचाएं। इसके लिए 30 मार्च 2026 को होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी। साथ ही सुबह की प्रार्थना सभा, कक्षा में घोषणाओं और पैरेंट्स ग्रुप के माध्यम से भी इस संदेश को साझा करने को कहा गया है। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थी या अभिभावक अनावश्यक रूप से किताबें न खरीदें। विभाग ने इस संबंध में सख्त पालन करने को कहा है और स्कूलों को ईमेल के जरिए भी निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें