फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में हथियारों के साथ बाहरियों की एंट्री से भड़के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में हथियारों के साथ बाहरी लोगों की एंट्री को लेकर विद्यार्थियों में गहरा रोष है। छात्रों ने कहा कि पीयू में करीब 150 सिक्योरिटी गार्ड तीनों मुख्य गेटों पर तैनात हैं, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दौरान आदित्य ठाकुर की हत्या हो गई थी जबकि उस समय भी सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। इसके अलावा होली के दौरान भीड़ बेकाबू होने से कार्यक्रम बीच में रोकना पड़ा और कई स्टार नाइट्स सुरक्षा कारणों से रद्द करनी पड़ीं।
विज्ञापन

प्रशासन ने बाहरी लोगों की एंट्री रोकने के लिए पास सिस्टम लागू किया लेकिन यह भी पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हुआ। विद्यार्थियों का आरोप है कि पहले कैंपस में 300 से अधिक गार्ड होते थे, जो अब घटकर लगभग आधे रह गए हैं। जश्नदीप सिंह जवंधा सोपू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। काफी समय से पार्टी में आंतरिक विवाद चल रहा है, जिसके चलते संगठन तीन गुटों में बंट चुका है लेकिन इस घटना से आम विद्यार्थियों की सुरक्षा भी दाव पर लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें