फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब के बच्चे करेंगे AI की पढ़ाई, रोबोट बनाना भी सीख सकेंगे, मोहाली के सरकारी स्कूल से शुरुआत

Tue, 12 Sep 2023 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा लविश चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

फेज-3बी1 के स्कूल में एआई की पढ़ाई सफल होने के बाद अब फेज-11 के सरकारी स्कूल में भी एआई की पढ़ाई शुरू करने की योजना है। वहां पर अभी नई इमारत में शिफ्ट हुए हैं। वहां अभी बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
artificial intelligence - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक नए युग की शुरुआत हो गई है। इसमें बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा दी जा रही है। इसकी शुरुआत मोहाली के फेज-3बी1 में स्थित सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल से हुई है, जहां बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में पढ़ाई कराई जा रही है। इसमें बच्चे रोबोट बनाना सीखेंगे। अभी यह प्रोजेक्ट सिर्फ जिले के एक स्कूल में शुरू हुआ है। बाद में इसे हर स्कूल तक पहुंचाने का लक्ष्य है। अभी इसमें 6वीं से 8वीं कक्षा तक के 480 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


स्कूल में टिंकरिंग लैब सुमंगल फाउंडेशन की ओर से बनाई गई है, जिसमें बच्चों को कोडिंग की पढ़ाई भी कराई जाती है। साथ ही 3डी प्रिंटिंग डिजाइन के बारे में भी सिखाया जाता है। वहीं इसमें बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए तैयार करने की योजना बनाई गई है। अभी तक जिन कोर्स के लिए बच्चे महंगी फीस दिया करते थे अब उन्हें ऐसे कोर्स सरकारी स्कूलों में मुफ्त कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़ में विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर देशभर में सबसे कम, दो साल का आंकड़ा शून्य
विज्ञापन


समय-समय पर करवाई जाती हैं प्रतियोगिताएं
समय-समय पर स्कूल के बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी करवाई जाती है जिनमें से एक टिंकर कैंप प्रतियोगिता भी है। इनमें जो बच्चे बेहतर प्रदर्शन करते हैं उनमें से पहले तीन बच्चों को इनाम दिया जाता है और जो बाकी बच्चे होते हैं उन्हें प्रमाणपत्र भी दिए जाते हैं। साथ ही बच्चों से प्रोजेक्ट भी बनवाए जाते हैं।

फेज-11 के सरकारी स्कूल में जल्द शुरू होगी एआई की पढ़ाई
फेज-3बी1 के स्कूल में एआई की पढ़ाई सफल होने के बाद अब फेज-11 के सरकारी स्कूल में भी एआई की पढ़ाई शुरू करने की योजना है। वहां पर अभी नई इमारत में शिफ्ट हुए हैं। वहां अभी बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया है। इसके मिलते ही वहां पर भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में एआई की पढ़ाई की शुरुआत फेज-3बी1 के सरकारी स्कूल से की गई है। अभी छठी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जल्द ही बाकी बच्चों की पढ़ाई भी शुरू होगी। -डॉ. गिन्नी दुग्गल, डीईओ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें