फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की ऑनलाइन परीक्षाओं में 99 फीसदी छात्र उपस्थित, ऑफलाइन परीक्षाओं में 15 फीसदी तक छात्र छोड़ देते थे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना काल के कारण चाहे पढ़ाई प्रभावित हुई हो लेकिन इसका एक लाभ पीयू को यह मिला है कि पहली बार आयोजित की गई ऑनलाइन परीक्षा में 99 फीसदी छात्र शामिल हो रहे हैं जबकि हर साल होने वाली ऑफलाइन परीक्षा में 15 फीसदी तक छात्र परीक्षा छोड़ देते थे। मंगलवार को भी पीयू ने परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से करवाई।
विज्ञापन

स्नातक व परास्नातक के लगभग 70 विषयों की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहली पाली में 13 हजार से अधिक विद्यार्थी बैठे। दूसरी पाली में लगभग चार हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में विद्यार्थी कम रहे। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रश्नपत्र भेजा गया। दो घंटे में हल करने के बाद विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ पीयू को भेज दी। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी शुरू हो गई है ताकि जल्द से जल्द परिणाम जारी हो सके।
25 हजार से अधिक आवेदन
पीयू के परास्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए लंबी कतार लगी है। इनमें लगभग 26 हजार ने आवेदन किया है। इनमें से लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की है। सात हजार विद्यार्थियों ने फार्म भरने के साथ-साथ शुल्क भी जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें