फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में दाखिले के लिए आज से फिर आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी, स्कूलों में खाली सीटों की जानकारी सुबह 10 बजे वेबसाइट पर होगी अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे विद्यार्थी शुक्रवार से आवेदन कर सकेंगे। दूसरी काउंसलिंग के शेड्यूल के तहत शुक्रवार सुबह 10 बजे यूटी शिक्षा विभाग अपनी वेबसाइट पर पहली काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों की जानकारी अपलोड कर देगा। इसके बाद 11 बजे से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें वह बच्चे भी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरे थे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वह विद्यार्थी, जिन्हें पहली काउंसलिंग में दाखिला मिल गया लेकिन स्कूल व स्ट्रीम से संतुष्ट नहीं हैं, वह भी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर 21 सितंबर शाम 5 बजे के बीच आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा वह विद्यार्थी, जिन्हें पहली काउंसलिंग के दौरान दाखिला नहीं मिला, वह भी दोबारा से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जो किसी कारणवश पहली काउंसलिंग में आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए थे। ऐसे विद्यार्थी भी दूसरी काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 130 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर चुकाना होगा। हालांकि वह विद्यार्थी जिन्होंने पहली काउंसलिंग में आवेदन किया था लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली, उन्हें अब किसी तरह की कोई फीस देने की जरूरत नहीं। विभाग ने कहा है कि पहली काउंसलिंग के बाद खाली सीटों की जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके अलावा 25 सितंबर को स्कूल अलॉटमेंट की घोषणा होगी। 29 और 30 सितंबर को फीस जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें