फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा सवार युवक की हत्या करने वाले अब तक फरार, डड्डूमाजरा के सामुदायिक केंद्र के पिछली तरफ कच्चे रास्ते के पास किया था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते बुधवार रात डड्डूमाजरा के सामुदायिक केंद्र के पिछली तरफ कच्चे रास्ते के पास एक्टिवा सवार करण की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई। मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा निवासी आरोपी रमन, हर्ष और गौरव के खिलाफ 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि रंजिशन आरोपी गौरव ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी सामुदायिक केंद्र के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस अब फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। करण तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वीरवार को शव का कोरोना सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब शुक्रवार को जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को डड्डूमाजरा निवासी करण रात को घर से खाना खाकर दोस्त संजू और रवि के साथ एक्टिवा पर घूम रहा था। करण एक्टिवा पर सबसे पीछे बैठा था। सामुदायिक केंद्र के पिछली तरफ कच्चे रास्ते के पास पहुंचते ही उक्त आरोपियों से करण का रंजिश को लेकर आपस में विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, मामला इस कद्र बिगड़ा कि गौरव ने साथियों के साथ मिलकर चाकू से करण के गले पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। गले से खून निकलता देख दोस्तों ने एक्टिवा पर उसे जीएमएसएस-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि करण की आरोपियों के साथ पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके चलते आरोपी करण से रंजिश रखने लगे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें