फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में आज खुलेगा छात्र राजनीति का पत्ता, नामांकन से सामने आएंगे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र राजनीति अब पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आने लगी है। सोमवार, 24 अगस्त को छात्र संगठन अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 25 अगस्त को उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आएगी। इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि इस बार छात्रसंघ चुनाव की सियासी बिसात पर कौन-कौन से चेहरे मैदान में हैं।
विज्ञापन

छह संगठनों ने अध्यक्ष पद के लिए उतारे चेहरे
अभी तक आईसा, सत्थ, एबीवीपी, एनएसयूआई, एसैप, पीयूडीएफ और एएसए ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से अंकित बिढान, पीयूडीएफ से अरमान सिंह, एनएसयूआई से गुरमन सिद्धू, एसैप से आदिल बराड़, आईसा से अरमान सिंह और सत्थ से दर्शप्रीत सिंह के मैदान में उतरने की तैयारी है। वाइस प्रेसिडेंट पद पर एनएसयूआई से आकांक्षा ठाकुर और आईसा से अमीन उम्मीदवार होंगी। एएसए से रमनीक परोचा मैदान में हैं, हालांकि उनका पद अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। बाकी संगठनों ने अभी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।
हॉस्टल से सफाई और फंड तक, मुद्दों की फेहरिस्त तैयार
इस बार छात्र संगठनों ने सुरक्षा, हॉस्टल की समस्याओं, कैंपस की सफाई व्यवस्था और फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता को प्रमुख मुद्दा बनाया है। संगठन विद्यार्थियों की रोजमर्रा की परेशानियों को चुनावी एजेंडे में शामिल कर रहे हैं। हॉस्टल से लेकर स्टूडेंट्स सेंटर तक छात्र संगठनों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से कैंटीन तक प्रचार तेज
चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। हॉस्टलों, कैंटीन और स्टूडेंट्स सेंटर में छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। स्टिकर और पोस्टर के जरिये भी प्रचार अभियान को धार दी जा रही है। पिछले साल कई छात्र संगठनों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। इस बार अभी तक किसी संगठन ने गठबंधन की घोषणा नहीं की है। ऐसे में नामांकन के बाद तस्वीर और साफ होगी। सोमवार को दावेदारों के सामने आते ही पीयू की छात्र राजनीति में मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें