फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट की मौत

Sun, 28 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़,मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़-लांडरां रोड पर शनिवार शाम हुए हादसे में बाइक चालक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार छात्रा को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम सीजीसी कॉलेज लांडरां के बीटेक के स्टूडेंट्स बाइक से जा रहे थे। जब वह गांव संतेमाजरा के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे छात्र राहुल की मौत हो गई और छात्रा प्रेरणा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी एएसआई बावा सिंह ने बताया कि छात्र राहुल कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय मौत हुई। जबकि, छात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दोनों झारखंड के रहने वाले हैं। वहीं, ट्रैफिक इंचार्ज अंग्रेज सिंह और उनकी टीम ने खरड़ बस स्टैंड से ट्रक चालक को काबू कर लिया गया। पुलिस ने ट्रक भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें