फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक में कूदा छात्र, मेजर-इंजीनियर ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बीकॉम के छात्र ने सोमवार शाम सुखना झील में छलांग लगा दी। इस दौरान लेक पर दौड़ लगा रहे आर्मी के मेजर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्तों ने तुरंत छलांग लगाकर उसे बचा लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-29 स्थित ट्रिब्यून कॉलोनी निवासी मयंक शर्मा और पंचकूला सेक्टर-7 निवासी मेजर जितेश चड्ढा सोमवार शाम करीब 6 बजे झील पर दौड़ लगा रहे थे। वह जब झील के 500 मीटर पर पहुंचे तो लोगों ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया। मयंक और जितेश ने देखा कि एक युवक झील में डूब रहा है। दोनों ने तुरंत झील में छलांग लगा दी और युवक को बचाकर बाहर निकाल लिया। युवक के परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया।
मयंक ने बताया कि पानी के बहाव से बीकॉम का छात्र सिद्धार्थ करीब 40 मीटर दूर चला गया था। उसके सिर्फ हाथ और उंगलियां दिख रही थीं। कुछ सेकंड की और देरी हो जाती तो वह डूब सकता था। मयंक ने बताया कि सिद्धार्थ के पास एक बैग था। वह मुल्लांपुर में रहता है। सिद्धार्थ का कहना है कि उसका कोई दोस्त नहीं है। उसकी कोई केयर नहीं करता।
विज्ञापन

मयंक ने बताया कि वह नियमित लेक क्लब में तैराकी करते हैं, उन्हें किसी को पानी में डूबने से बचाने के गुर भी सिखाए जाते हैं इसलिए बिना घबराए सिद्धार्थ को बचाने के लिए पानी में कूद गए। मेजर जितेश चड्डा आर्मी में हैं। उन्हें तैराकी का अच्छा अनुभव है। लोगों ने युवक को पानी में डूबता देखकर पुलिस को भी कॉल कर दी थी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक को बचाते हुए कि वीडियो भी बनाई। मयंक के मुताबिक लोगों ने बताया कि सिद्धार्थ काफी समय से झील के किनारे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें