फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोस्तों के साथ सिधवां नहर में नहाने गया छात्र डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने शव पानी में देखा तो मचाया शोर, गोताखोरों की मदद से निकाला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दोस्तों के साथ सिधवां नहर में नहाने के लिए गए एक छात्र की डूबने से माैत हो गई। छात्र की पहचान पक्खोवाल रोड के विशाल नगर निवासी साहिल के ताैर पर हुई है। साहिल 11वीं कक्षा का छात्र था। गौताखोरों की मदद से उसका शव नहर से बाहर निकाला गया। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानना जरूरी है कि महानगर की सिधवां नहर में पूरे उफान पर है। ऊपर तक पानी भरा हुआ है। साहिल अपने दोस्तों के साथ जवद्दी पुल के पास नहर में नहाने के लिए चला गया। वह दोस्त ऊपर पुल से नहर में कूदने लगे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के कारण साहिल अपना संतुलन खो बैठा और डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव पानी में बहता नजर आया तो राहगीरों ने शोर मचाया। इसके बाद वहां मौजूद गौताखोरों ने शव बाहर निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें