फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में स्ट्रीट लाइट पोल से रहे सावधान! ऐसे चली गई परिवार के इकलौते बेटे की जान

Fri, 26 Jul 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
रोहित कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुवार को सिरसा के सूरतगढ़िया चौक में स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट लगने से दो छात्र बेसुध होकर सड़क पर गिर गए। फेफड़ों में पानी जाने से एक युवक रोहित की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक पवन को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। शहर के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र रोहित और पवन साढ़े 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर गांव नटार जा रहे थे।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र रोहित तथा 16 वर्षीय पवन स्कूल से निकलकर थोड़ी ही दूरी पर सूरतगढ़िया बाजार में पहुंचे तो वहां पानी भरा हुआ था। बाइक रोहित की थी तथा उसे चला पवन रहा था। सामने से एक तेज रफ्तार में पिकअप आई। उसे देखकर पवन ने बाइक रोक ली। लेकिन तेज रफ्तार पिकअप के कारण पानी की तेज लहर से पवन का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सहित दोनों चौक में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल के साथ टच कर गए। 

पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण दोनों बेसुध होकर पानी में गिर गए। करंट लगने के बाद दो अन्य युवकों ने उनको खड़ा करने की कोशिश की। लेकिन करंट होने पर उक्त दोनों युवकों को भी झटका लगा। करीब पांच मिनट तक पानी के बहाव के कारण जब दोनों युवक पोल से दूर हुए तो आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जहां पर छात्र रोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र रोहित अपने माता-पिता का अकेला लड़का था। दूसरे छात्र को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि रोहित के फेफड़ों में पानी भरने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें