फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडा मुलाजिमों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Sat, 07 Dec 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। दोपहर में मुलाजिमों ने गेट रैली कर राज्य सरकार एवं पुडा मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


साथ ही साफ किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं। तो मुलाजिमों का संघर्ष और तेज होगा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह तय टाइम से सभी मुलाजिम ऑफिस पहुंचे।

फिर पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें रघबीर सिंह, जसबीर सिंह, सतपाल, हंसराज एवं मीन बहादुर शामिल थे।

इस मौके पर कमेटी के नेताओं ने बताया कि पुडा मैनेजमेंट ने मुलाजिमों की मांगों के निपटारे के लिए एक कमेटी गठित की है, जो कि इस मामले में अपनी रिपोर्ट 15 दिन में देगी।
विज्ञापन


उन्होंने मैनेजमेंट से मांग की है कि कमेटी अपनी रिपोर्ट सात दिन में दे। ताकि मामले को तुंरत हल किया जा सके।

कमेटी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें पुडा मुलाजिमों को पेंशन स्कीम लागू करना, रहते मुलाजिमों को प्लॉट अलॉट करना, योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को प्रमोशन देना और डेली मुलाजिमों को रेगुलर करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें