फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के आश्वासन के बाद धरना स्थगित, मंडी शिफ्टिंग को लेकर स्माल वेजिटेबल वेलफेयर और रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारी दे रहे थे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मार्केट कमेटी के बाहर दिए जा रहे धरना कार्यक्रम को बुधवार को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह उनकी मांगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद के पास लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-17 आईएसबीटी में चल रही अस्थायी सब्जी मंडी को सेक्टर 26 में शिफ्ट कराने को लेकर मंगलवार को धरना कार्यक्रम शुरू किया था। बुधवार को भी स्माल वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन और रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारी मार्केट कमेटी के कार्यालय पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना देना शुरू किया दिया था। इस दौरान भाजपा के जिला नंबर 4 के प्रधान मनु भसीन और जिला उपाध्यक्ष राज किशोर ने धरना समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह उनकी लड़ाई को आगे तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें