फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से हीरे व सोने के गहने चोरी, सेक्टर 34 थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 33 में रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से 25 से 30 लाख रुपए के हीरे और सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। शक है कि चोरी की वारदात को कोई जानकर या किसी नौकर ने वारदात को अंजाम दिया होगा। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात 27 जुलाई की दोपहर का है। पुलिस को दी शिकायत में रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल जीएमएस बिंद्रा ने बताया कि वह सेक्टर 15 में परिवार समेत रहते हैं। जबकि उनके माता-पिता सेक्टर 33 में रहते हैं। उनके पिता जगमोहन सिंह बिंद्रा (88) भी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हैं। बीते 27 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे वह माता-पिता से मिलने उनके सेक्टर 33 स्थित घर गए थे।
इस दौरान उन्होंने देखा कि मां लखबीर कौर बिंद्रा (80) को गहने पहनने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अलमारी खोलते ही देखा तो अंदर रखे हीरे और सोने के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

दो दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने पहले तो डीडीआर दर्ज किया और फिर जांच के बाद बुधवार को केस दर्ज कर लिया। इस दौरान शिकायतकर्ता ने शक जताया कि घर में काम करने वाले नौकर ने वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। वहीं पुलिस का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें