फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, डीसी ऑफिस में दो दिन कोई काम नहीं होगा, ये है कारण

Mon, 16 May 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली डीसी ऑफिस में हड़ताल - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मोहाली में फेज-1 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्थित विभिन्न आफिसों में आने वाले लोगों को दो दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योकि डीसी आफिस के मुलाजिमों ने विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन की कलमछोड़ हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस दौरान जमीन की रजिस्ट्री से लेकर सुविधा सेंटर तक सब में काम बंद रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, मुलाजिमों की हड़ताल से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। एसोसिएशन ने सरकार  को साफ कह दिया है कि हड़ताल से होने वाले नुकसान के लिए मुलाजिम जिम्मेदार नहीं होंगेजानकारी के मुताबिक फेज-1 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी अफिस के साथ ही विभिन्न सरकारी दफ्तर है। इनमें करीब दो सौ मुलाजिम काम करते हैं। जिन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यूनियन के सूबा चेयरमैन ओम प्रकश की अगुवाई में इस संबंधी मीटिंग हुई।

वहीं, तय किया गया कि 24 और 25 मई को मनिस्टिरयल स्टाफ यूनियन कलमछोड़ हड़ताल पर रहेगी। उनमें सारे विभागों के मुलाजिम शामिल होंगे। इस संबंधी नोटिस सरकार को पहले ही भेजा जा चुका है। मीटिंग में जिला प्रधान बलबीर ङ्क्षसह, महासचिव हरमिंदर ङ्क्षसह, पीएसएमएसयू के महासचिव मनजीत सिंह, कोआर्डिनेटर अमित कटोच, उप प्रधान अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह व अनिता नीझवान डीसी दफ्तर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम रुकेंगे
1. रजिस्ट्रियों के काम पूरी तरह पाबंदी रहेगी
2. एसडीएम दफ्तर से जुड़े काम नही होंगे
3. सुविधा सेंटर में भी काम प्रभावित रहेगा
4. डीटीओ आफिस से जुड़े काम बंद होंगे
5. जिला योजना कमेटी के कार्य भी प्रभावित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें