चंडीगढ़ में एक ऐसा कांसेप्ट सामने आया है, जिसमें जो दिन में दफ्तर दिखाई देगा वो रात में घर का रूप ले पाएगा। आपने अभी तक यह कांसेप्ट फिल्मों में देखा होगा, लेकिन अब यह सब आप रियल में भी देखेंगे।
चंडीगढ़ में इस पर काम शुरू हो चुका है। इसके लिए सुषमा बिल्डटेक लिमिटेड की ओर से सुषमा होमवर्क के नाम एक मॉडर्न कॉन्सेप्ट लॉन्च किया गया है।
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक मित्तल ने बताया कि यह अपने आपमें एक अनोखा प्रोजेक्ट है। इसे सर्विस अपार्टमेंट कहते हैं। इसके तहत ग्राहक इसे दिन में ऑफिस के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं।
ऑफिस का काम खत्म होने के बाद उस अपार्टमेंट को रूम के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। बेड, टेबल व फर्नीचर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि आसानी से उसे फिट कर सकते हैं।
फर्नीचर को आसान तरीके से बेड बना सकते हैं। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसे ग्राहक अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकता है।
उन्होंने दावा किया है कि यह प्रोजेक्ट समय पर तैयार हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट जीरकपुर में तैयार किया जा रहा है। इसका दाम 24.50 लाख रुपये रखा गया है।