फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में घटती गईं एसटीपी यूनिट्स, दो साल में निर्यात 105 करोड़ घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एसटीपी) यूनिट्स की संख्या पिछले दो वर्षों में लगातार घटी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2023-24 में शहर में 20 एसटीपी यूनिट्स पंजीकृत थीं जो 2024-25 में घटकर 13 रह गईं। 2025-26 में भी इनकी संख्या 13 ही रही। हालांकि यूनिट्स घटने के बावजूद सॉफ्टवेयर और आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज का निर्यात 400 करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन

2023-24 में एसटीपी यूनिट्स से 519.15 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। 2024-25 में यह घटकर 491.66 करोड़ और 2025-26 में अनुमानित 414.34 करोड़ रुपये रह गया यानी दो वर्षों में निर्यात करीब 105 करोड़ रुपये घटा है। सरकार के अनुसार एसटीपी योजना 100 प्रतिशत निर्यात योजना है। एसटीपीआई सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए सेवाएं उपलब्ध कराता है। सॉफ्टेक्स फाइलिंग और अन्य प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं तथा इसे आरबीआई के एक्सपोर्ट डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम से भी जोड़ा गया है।
आयात सिर्फ 30 लाख रुपये
2025-26 में चंडीगढ़ की एसटीपी यूनिट्स का आयात अनुमानित 0.30 करोड़ रुपये रहा। 2024-25 में यह 1.74 करोड़ और 2023-24 में 0.02 करोड़ रुपये था।
पंजाब-हरियाणा से काफी पीछे
2025-26 में चंडीगढ़ में 13 एसटीपी यूनिट्स थीं जबकि पंजाब में 39 और हरियाणा में 87। इसी अवधि में हरियाणा ने 26,885.28 करोड़, पंजाब ने 1,623.02 करोड़ और चंडीगढ़ ने 414.34 करोड़ रुपये का निर्यात किया। राष्ट्रीय स्तर पर यूनिट्स 2,059 से बढ़कर 2,125 हुईं और निर्यात 6.36 लाख करोड़ से बढ़कर अनुमानित 7.74 लाख करोड़ रुपये पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें