फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फ्लैट आवंटन में फर्जीवाड़े का आरोप, रमानंद समेत अन्य पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के तहत धनास में फ्लैट आवंटन में कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने रमानंद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड के मुख्य लेखा अधिकारी राजेश शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। मामला धनास स्मॉल फ्लैट्स में फ्लैट नंबर 1419-ए के आवंटन से जुड़ा है। यह आवंटन सीएसएफएस-2006 योजना के तहत हुआ था। शिकायत में मकान नंबर 1419-ए, स्मॉल फ्लैट्स धनास निवासी रमानंद और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आवंटन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी के इस्तेमाल की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें