चंडीगढ़। सेक्टर-30 के बाबा मक्खन शाह लुबाना भवन के सभागार में 7 दिसंबर को मां नंदा की कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच की ओर से कराया जा रहा है। उत्तराखंड के उत्सव ग्रुप के निदेशक डॉ. राकेश भट्ट एवं उनकी टीम प्रस्तुति देगी।
मंच के महासचिव सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड सरकार द्वारा 2026 में होने वाली नंदा देवी राज जात यात्रा के बारे में जागरूकता फैलाने और हमारी प्राचीन संस्कृति को समृद्ध बनाने की पहल है। उन्होंने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार मानसून के महीने (अगस्त, सितंबर) 2026 में 280 किलोमीटर की यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति और मान्यताओं का एक विशाल उत्सव है।