फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश और ओले से फिर लौटी ठंड

Sun, 04 May 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार शाम पूरे ट्राइसिटी में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई बारिश रात नौ बजे तक जारी रही।
विज्ञापन


रुक-रुक कर बादल गरजते रहे। डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सभी सड़कें लबालब हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक रात नौ बजे तक चंडीगढ़ में 30 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी, जबकि हवा की रफ्तार 64.7 प्रति किलोमीटर नोट की गई।

हालांकि मौसम विभाग ने हवा की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलने की आशंका जाहिर की थी। डेढ़ घंटे की बारिश ने करीब 16 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


रविवार रात साढ़े आठ बजे का तापमान 21.8 डिग्री था, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज था। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को हलकी बारिश की संभावना रहेगी। गनीमत यह रही कि किसी के भी हताहत की कोई खबर नहीं है।

मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बता दिया था कि रविवार को मौसम में परिवर्तन आ सकता है। चेतावनी भी जारी की गई थी कि हवाओं की रफ्तार काफी अधिक रहेगी। शाम साढ़े छह बजे से आसमान में बादल छाने लगे थे। उसके बाद से काफी तेज बिजली गरजने लगी और एकाएक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बारिश के बाद चंडीगढ़ के कई इलाकों में ओले भी गिरे। इससे मौसम में ठंडा पन आ गया और लोगों को गरमी से निजात भी मिली। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार से आसमान पूरा साफ रहेगा। उसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें