फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुकान से कीमती सामान चोरी

Thu, 30 Jan 2014 01:25 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े चोरों ने मलोया में दुकान का शटर खोलकर सीपीयू समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। दुकान मालिक सत्यवान ने मामले की शिकायत सेक्टर 39 थाना पुलिस को दी। सत्यवान ने दुकान में चोरी करने का शक सलीम और ऐश मोहम्मद पर जताया है।
विज्ञापन


सेक्टर 39 थाना पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
मलोया निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मोबाइल रिपेयर की दुकान है। सुबह साढ़े आठ बजे दुकान का शटर बंद करके बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। जब वापिस आया तो दुकान के अंदर से सीपीयू, एलसीडी समेत कीमती सामान गायब था। आसपास में पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी दुकान पर सलीम और ऐश मोहम्मद आए थे, जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 39 थाना पुलिस चोरी की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें