फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
पथराव में गाड़ी का टूटा हुआ शीशा। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
मनीमाजरा। मामूली विवाद के चलते सोमवार रात मौली जागरां कॉलोनी में दो गुटों में विवाद के बाद पथराव हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर पर भी लोगों ने पथराव किया। इसके चलते पीसीआर गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं सूचना पाकर मौली जागरां थाना प्रभारी जुल्दान सिंह मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने मौलीजागरां के शिवा की शिकायत पर रंजीत, बच्चन, धर्मपाल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने रंजीत की शिकायत पर शिवा, पूरन, राम चंद्र और मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को शराब के नशे में रंजीत और शिवा के परिवार के सदस्यों के बीच में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर पर भी पथराव किया गया।
सूचना पाते ही खुद थाना प्रभारी जुलदान सिंह भारी पुलिस बल सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को काबू किया। पुलिस को आते देख कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। पथराव के दौरान वहां खड़ी दो गाडियां और कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजीत के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं और वह अभी पिछले हफ्ते ही जेल से छूटकर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें