फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, फगवाड़ा से गोराया के रास्ते में हुई घटना से दहशत में यात्री

Wed, 12 Jun 2024 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी अमृतसर से दिल्ली जा रही थी। फगवाड़ा गोराया के बीच ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। आरपीएफ व जीआरपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
पंजाब में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी के बाद ट्रेन यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रेन के सी-3 कोच पर पथराव किया गया है जिसमें दो विंडोपैन के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। ट्रेन के सी 3 कोच में यात्रा कर रही गुरुग्राम की रहने वाली पूनम कालड़ा और डाली ठुकराल ने बताया कि वे फगवाड़ा से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस में बैठी तो उनके पास वाली सीट के पास जोरदार आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए तो किसी को कुछ भी पता नहीं चला कि क्या हुआ है। लेकिन बाद में पाया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सी 3 कोच को बाहर से अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर मारे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें