फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीलमैन अमनदीप हांगकांग में लड़ेगा रियल फाइट

Thu, 28 Aug 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी के कई चैनलों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कस्बे के स्टीलमैन अमनदीप सिंह अब यूएफसी फाइट में पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाने की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन


स्टीलमैन और आयरन मैन जैसे खिताबों से नवाजे गए अमनदीप सिंह को हांगकांग की यूएफसी एकादमी में चुन लिया गया है। हांगकांग में हुए ऑडिशन के बाद चुने जाने पर अब उन्हें तीन महीने की यूएफसी फाइट (रियल फाइट) की ट्रेनिंग के लिए वहां बुलाया गया है।

अमनदीप सिंह ने बताया कि उनका सपना था कि वे खतरनाक फाइट में लड़कर अपने गांव और देश का नाम रोशन करें। अब यह सपना पूरा होने जा रहा है।

बता दें कि अमनदीप सिंह ने अपनी स्टील बॉडी के कारण देश और विदेशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें सोनी टीवी पर एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा कार्यक्रम में स्टीलमैन और आयरन मैन के खिताब से नवाजा जा चुका है। अमनदीप ने अपने हैरतअंगेज कारनामों के चलते इंडियन बुक में भी अपना नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


वहीं किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट और नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें प्रदेश सरकार ने कई बार सहायता करने के आश्वासन तो दिए, लेकिन अब तक उनके लिए कुछ नहीं किया।

एक समारोह में वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने उनको सरकारी नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक यह कोरा आश्वासन ही बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश की किसी भी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने भी उनकी कोई सहायता नहीं की। ऐसे में इंग्लैंड का सिंगनाद रेडियो एंड टाइगर जत्था उनकी मदद के लिए आगे आया और उन्होंने उनके हांगकांग आने जाने का सारा खर्च उठाने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें