फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को हड़ताल पर रहेंगे लैब कर्मचारी

Fri, 01 Nov 2013 11:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा स्टेट लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ कठोर निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने यह फैसला किया है कि वे 13 नवंबर को हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन


वेतन विसंगति दूर करने के लिए गत 8 अक्तूबर 2012 को एसोसिएशन की वित्त विभाग के साथ बैठक हुई थी। उसके बाद सारा मामला सरकार के पास से वित्त विभाग के पास जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष है।

प्रदेश महासचिव रमेश कुमार ने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण हरियाणा स्टेट लैब टेकनीशियन ऐसोसिएशन 13 नवंबर को पूरी तरह से हड़ताल करेगी। इस संदर्भ में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में लैब तकनीशियन 3642 और 4800 ग्रेड पे पर काम कर रहे हैं। जबकि हरियाणा में 2800 ग्रेड पे पर कर्मचारियों को काम करना पड़ रहा है। मामला लगातार लंबित होने के कारण कर्मचारियों का रोष बढ़ गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें