फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala crime: नाबालिग बेटी के सामने ही मां के साथ दुष्कर्म, सौतेले पिता और चाचा करते थे दरिंदगी

Thu, 18 Jul 2024 09:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी बलजीत सिंह के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। वह अपने साथ पहली शादी से हुई बेटी भी लाई थी। शादी के बाद से आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर अक्सर सौतेली बेटी के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थाना घग्गा के अधीन पड़ते इलाके में नाबालिग बेटी के सामने सौतेले पिता व चाचा ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने बच्ची के साथ भी अश्लील हरकतें की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह व उसके भाई गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी बलजीत सिंह के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। वह अपने साथ पहली शादी से हुई बेटी भी लाई थी। शादी के बाद से आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर अक्सर सौतेली बेटी के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान वह पीड़िता की लड़की के साथ भी अश्लील हरकतें करते थे। पहले महिला डर के मारे मामले में चुप रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें