फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज-मलाइका के खिलाफ दर्ज केस में गवाहियां

Fri, 10 Jul 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान के खिलाफ फिल्म ‘डॉली की डोली’ की कहानी चोरी करने के आरोप पर जिला अदालत में दायर आपराधिक शिकायत की वीरवार को सुनवाई हुई। शिकायत के तहत शिकायतकर्ता और लेखक मनोहर शुक्ला की प्रारंभिक गवाही हुई।
विज्ञापन


गवाही में शिकायतकर्ता ने सात दस्तावेज पेश किए। उन्होंने अदालत को बताया कि जिस फिल्म को प्रतिवादी पक्ष ने कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद रिलीज कर दिया, उसकी कहानी उन्होंने ही लिखी है।

शिकायतकर्ता पक्ष के वकील हर्ष मिनोचा ने अदालत में 2004 की मनोहर कहानियां मैगजीन का वह अंक भी दिखाया, जिसमें शिकायतकर्ता की कहानी प्रकाशित हुई थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तिथि तय की है।
विज्ञापन


ट्रेलर देखने के बाद चोरी का शक हुआ
याचिकाकर्ता मनोहर शुक्ला का दावा है कि फिल्म में जो कहानी है, उसे वह वर्ष 2012 में मुंबई फिल्म एसोसिएशन से रजिस्टर करा चुके थे। फिल्म डॉली की डोली का ट्रेलर देखने के बाद उन्हें फिल्म की कहानी चुराने पर शक हुआ।

उन्होंने कोर्ट के माध्यम से 19 जनवरी को अरबाज खान प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भेजा। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म रिलीज कर दी। इसके बाद उन्हें ई-मेल से भी बताया कि वह लीगल नोटिस का जवाब तैयार कर रहे हैं।

मनोहर इंडियन फिल्म राइटर्स के सदस्य भी रहे हैं। उनकी इस कहानी को फिल्म में थोड़ा ट्विस्ट के साथ पेश किया है। उन्होंने 3 अक्टूबर 2012 को कहानी का पूरा कॉन्सेप्ट रजिस्टर करा दिया था। साथ में फिल्म राइटर एसोसिएशन को भी इसकी जानकारी दी थी।

वहीं अदालत में मामले के लिए अलग से सिविल सूट भी दायर किया था। सिविल सूट याचिका पर फिल्म के टीवी प्रसारण पर अदालत ने रोक लगा दी थी। हालांकि अदालत में अरबाज खान प्रोडक्शन की ओर से अपना पक्ष रखे जाने के बाद कोर्ट ने इस रोक को हटा दिया था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें