फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद हाथी बना रोजगार ब्यूरो : इनेलो

Fri, 13 Dec 2013 07:30 PM IST
अमर उजाला / पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के शहरी जिला प्रधान मनोज अग्रवाल ने विदेशी प्लेसमेंट ब्यूरो को सफेद हाथी करार दिया है।
विज्ञापन


अग्रवाल का कहना है कि 2006 में स्थापित ब्यूरो ने आज तक सिर्फ 104 लोगों को ही बतौर मजदूर खाड़ी के देशों में भेजा है, जबकि 101 विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


ब्यूरो पर जनता के खून-पसीने की करोड़ों रुपये की राशि इस ब्यूरो पर खर्च हो चुकी है, लेकिन उसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है।

वहीं, वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की हुड्डा सरकार अपनी कामयाबियों का झूठा ढिंढोरा पीट रही है।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में हुड्डा सरकार विफल रही है। मुख्यमंत्री हुड्डा की लोकप्रियता हाल में ही घोषित चार राज्यों के चुनाव परिणामों से सामने आ गई है।
विज्ञापन


जहां-जहां मुख्यमंत्री और उनके सांसद बेटे दीपेन्द्र हुड्डा गए, उन सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हार गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें