फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एनआईए अधिकारी की हत्या खुफिया तंत्र में खामी का नतीजा'

Thu, 07 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा है कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच में शामिल एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या देश के खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली में खामी का नतीजा है। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई उपद्रव और हिंसा की घटनाओं की जांच करने वाली कमेटी के अध्यक्ष हैं। मंगलवार को अमर उजाला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

अगर हत्या किसी निजी वजह से की गई है तो जांच में इसका खुलासा हो जाएगा, लेकिन देश के बड़े-बड़े मामलों की जांच से जुड़े अधिकारी को अगर आईएसआई के इशारे पर मारा गया है, तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें