फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान के बयान पर भड़के पूर्व सैनिक

Wed, 09 Apr 2014 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा कारगिल विजय पर दिए गए विवादास्पद बयान की चौतरफा कड़ी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के एक संगठन ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आजम खान के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की अपील की गई है।

कारिगल में अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र राणा, कैप्टन सतपाल सिंह, नकली सिंह, जोगेंद्र, सुधीर, जगदीप, शक्ति सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना में शामिल प्रत्येक फौजी भारतीय है और उसे किसी जाति व धर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता।

उन्होंने कहा कि आजम खान ने यह बयान देकर कि कारगिल की लड़ाई एक समुदाय विशेष के सैनिकों की ही बदौलत जीती गई, भारतीय फौज की अस्मिता पर प्रश्न चिन्ह लगाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनेता वोटों के लिए किस हद तक गिर सकते हैं, आजम खान का बयान इस बात का उदाहरण है।

उन्हांने एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की भावनाओं को आजम खान के इस वक्तव्य से गहरा आघात पंहुचा है और उन्होने चुनाव आयोग से गुहार लगाते हुए कहा कि आजम खान पर इस बयान को लेकर कड़ी कारवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें