शहर के सात प्राइम फेजों के आठ हजार के करीब घरों के फोन और इंटरनेट कनेक्शन बुधवार सुबह उस समय जवाब दे गए जब फेज-4 स्थित बीएसएनएल की एक्सचेंज के पावर प्लांट में अचानक शॉट सर्किट होने से आग लग गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। लेकिन इसके बाद भी एक्सचेंज की तारों को काफी नुकसान पहुंचा था।
ऐसे में दोपहर डेढ़ बजे के बाद उक्त इलाकों में फोन सेवा शुरू हो पाई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस मौके बीएसएनल के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे।
जानकारी के मुताबिक फेज-4 स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के ग्राउंड फ्लोर स्थित पावर प्लांट में आठ बजे के शॉट सर्किट हो गया। जिससे अचानक वहां आ लगी गई।
जैसे ही मुलाजिमों ने धुआं उठता देख तुरंत उन्होंने फायर ब्रिगेड व पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। सवा आठ बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।